ई–केवायसी अपूर्ण होने की स्थिति पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन,,,परंतु जल्द पूर्ण कराए ई–केवायसी – राहुल देव

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘‘एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’’ योजनांतर्गत राज्य के सभी हितग्राहियों का ईकेवायसी ई-पास उपकरण के जरिए 30 जून तक किया जाएगा। वही मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि राशनकार्ड में हितग्राहियों का आधार कार्ड की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। वर्तमान में शासन की प्राथमिक योजना ‘‘एक राष्ट्र एक राशनकार्ड’’ के पूर्ण क्रियान्वयन हेतु सभी राशनकार्ड हितग्राहियों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने जिले के सभी राशनकार्डधारी हितग्राही को 30 जून तक ईकेवायसी कराने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 03 हजार 642 लोगों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है। जिले के 396 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को प्रदान किए गए ई-पाॅस उपकरण में ईकेवायसी हेतु सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राशनकार्डधारक हितग्राही उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर ईकेवायसी करा सकते हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राशनकार्ड में 0 से 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के ईकेवायसी के लिए आधार केन्द्र में सबसे पहले आधार अपडेट कराना होगा। जिसके उपरांत शासकीय उचित मूल्य की दुकान में उनका भी ईकेवायसी अपडेट किया जाएगा। शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण का कार्य जैसे पहले किया जा रहा था, वैसे ही किया जाएगा।

ईकेवायसी अपूर्ण की स्थिति में किसी भी हितग्राही का राशन नहीं रोका जाएगा। ईकेवायसी का मुख्य उद्देश्य अपात्र हितग्रहियों का चिन्हांकन करना है।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...