ईवीएम मशीन आईटी कॉलेज से कटघोरा स्ट्रांग रूम में किया गया शिफ्ट

Date:

Share post:

कटघोरा व पाली तानाखार विधानसभा हेतु ईवीएम मशीन कटघोरा से होगा वितरित

कोरबा -: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा जिले में मतदान दलों को सहूलियत प्रदान करने के लिए  विधानसभा कटघोरा एवं पाली तानाखार में निर्वाचन कार्य में उपयोग किए जाने वाले ईवीएम मशीन का वितरण कटघोरा के शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय में निर्मित स्ट्रांग से किया जाएगा। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
इस हेतु आज जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोरबा के झगरहा स्थित आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से ईवीएम मशीन को कटघोरा के मुकुटधर शासकीय महाविद्यालय के लिए शिफ्ट किया गया।  मशीनों के परिवहन के लिए जीपीएस युक्त वाहन का प्रयोग किया गया है एवं पूरे घटनाक्रम का वीडियोग्राफी भी की गई है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे, एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा रोहित कुमार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मशीनों के सुरक्षित परिवहन हेतु तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी एवं विनय देवांगन को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि मतदान दलों को 06 मई को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाएगा विधानसभा कोरबा व रामपुर के लिए आईटी कॉलेज से एवं विधानसभा कटघोरा व पाली तानाखार हेतु मुकुटधर महाविद्यालय कटघोरा से ईवीएम मशीन वितरित की जाएगी।  मतदान संपन्न होने के उपरांत 07 मई को कटघोरा व पाली तानाखार का मतदान समाग्री मुकुटधर कॉलेज के अस्थाई स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी  एवं 08 मई को कटघोरा से ईवीएम मशीन झगरहा स्थित आईटी कालेज स्ट्रांग में लाया जाएगा।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...