उत्तराखंड:-आज होगा फैसला-रेल लाइन के किनारे बसे 50 हजार लोगों की बस्ती पर चलेगा

Date:

Share post:

देश:-उत्तराखंड के हल्द्वानी 50 हजार लोगों की किस्मत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ये कोई आम सुनवाई नहीं होने वाली है, ये एक सुनवाई तय करेगी कि हल्द्वानी में 50 हजार लोगों का आशियाना बचने वाला या फिर उस पर बुलडोजर चल जाएगा। अब बुलडोजर चलने

ये मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा के 2.2 किमी इलाके में फैले गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती और इंदिरा नगर का है। जहां रहने वालों को हल्द्वानी में रेलवे  नोटिस जारी कर चुका है कि 82.900 किमी से 80.170 रेलवे किमी के बीच बसे अवैध अतिक्रमणकारी हट जाएं। वर्ना अतिक्रमण हटाया जाएगा और अतिक्रमण हटाने पर आने वाले खर्च की वसूली अतिक्रमणकारियों से ही की जाएगी।

रेलवे के मुताबिक 2013 में सबसे पहले गौला नदी में अवैध रेत खनन को लेकर मामला कोर्ट में पहुंचा था। रेलवे के मुताबिक 10 साल पहले उस केस में पाया गया कि रेलवे के किनारे रहने वाले लोग ही अवैध रेत खनन में शामिल हैं। तब दावा है कि हाई कोर्ट ने रेलवे को पार्टी बनाकर इलाका खाली कराने के लिए कहा। तब स्थानीय निवासियों ने विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर की।

सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निवासियों की भी दलीलें सुनने का निर्देश दिया। रेलवे दावा करती है कि सभी पक्षों की फिर दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने 20 दिसंबर 2022 को अतिक्रमणकारियों को हटाने का निर्देश दिया।


अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी इन परिवारों के खिलाफ आया तो 8 जनवरी को यहां सुरक्षा बलों का डेरा होगा। और बुलडोजर के साथ अतिक्रमण को हटाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस इलाके में झुग्गियां भी हैं, पक्के मकान भी हैं।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...