ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हुआ संपन्न

Date:

Share post:

ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हुआ संपन्

राजनगर /अनूपपुर – फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार के तत्वाधान,नगर परिषद डूमरकछार एवं संधान ट्रस्ट के सहयोग से ऑल इंडिया वालीबॉल चैलेंजर्स टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 12 अप्रैल 2026 को निकाय अंतर्गत मुख्य दुर्गा पूजा पण्डाल, वॉलीबॉल ग्राउंड पौराधार मे संपन्न हुआ।
मैच का शुभारंभ भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर, दीप प्रज्वलित स्वागत नन्हे बच्चियों के द्वारा स्वागत नृत्य,राष्ट्रगान के उपरांत किया गया। कार्यक्रम मे महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र एसईसीएल मनोज विश्वनोई मुख्य अतिथि,अध्यक्ष नगर परिषद एवं जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया की अध्यक्षता ,
विशिष्ट अतिथि एस ओ ई एंड एम हासे क्षेत्र ए.पी.सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका पसान राम अवध सिंह,अध्यक्ष नगर परिषद बनगवां यशवंत सिंह,मुख्य नगर पलिका अधिकारी बनगवा लखन पनिका भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी,भाजपा मण्डल कोतमा नगर प्रभारी राजेश कलशा, आशीष पांडे, एस ओ. सिविल विश्वकर्मा जी,एच.एन द्विवेदी (सिविल इंजीनियर) श्रमिक नेता सुनील पाण्डेय,शोभनाथ तिवारी, जेपी श्रीवास्तव, व अन्य जनप्रतिनिधि, ट्रेड यूनियन लीडर,राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।
मंचासीन अतिथियों का फ्रेंड्स यूनियन क्लब पौराधार,आयोजकर्ता एवं परिषद के कर्मचारियों ने माल्यार्पण,चंदन वंदन कर स्वागत किया।
व्हालीबाल प्रतियोगिता 2026 उद्घाटन मैच का शुरुआत 12 अप्रैल से हुआ है जिसका फाइनल मैच 15 अप्रैल को संपन्न होना सुनिश्चित है, मैच के प्रथम दिन उद्घटान मैच मे उत्तराखंड एकेडमी गर्ल्स टीम विरुद्ध आर.एन.सी क्लब नागपुर तथा रविंद्र भारत एकैडमी कोलकाता विरुद्ध रायपुर छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला हुआ । जिसमे उत्तराखंड की टीम ने नागपुर टीम को 2-0 एवं कलकाता की टीम ने रायपुर छत्तीसगढ़ की टीम को 2-1 से हराया । उत्तराखंड एवं नागपुर टीम ने उद्घाटन मैच मे बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
इस अवसर पर निकाय के सभापति रवि सिंह,योगेश पालीवाल, आयोजगण एरिया अध्यक्ष एच.एम.एस- सत्यदेव सिंह, रामनारायण यादव,रमेश सिंह,ठाकुर राम,आलोक मित्रा (केष्टो) अनुप सिंह, सुदामा यादव, शिवपूजन सिंह चौहान,भरत भूषण सिंह एवं खेल प्रेमी देवेंद्र लाल सिंह, दीवाकर सिंह, सुजीत पाण्डेय, अशोक वर्मा, संजीत दूबे, आशीष राव, करूणा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, वेद प्रकाश पाठक, अजय सिंह, व्यवस्था मे लगे नन्हे खेल प्रेमी – आर्यन, मुन्ना, आयुश, राजा,समी,मनीष,समीर, उज्जवल,अरविंद,दीपक परिषद के कर्मचारी सत्येन्द्र चौहान,एजाज अहमद, टुन्ना नायक, मुन्ना पाल, राकेश अगरिया,महेश हरिजन, अजीत शुक्ला, दीपक साह, पवन गौतम तथा आस-पास के क्षेत्र से पहुंचे खेल प्रेमी समेत बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अखिलेश सिंह परिहार एवं अनुप सिंह के द्वारा किया गया ।
महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला 15 अप्रैल को खेला जाएगा आयोजन समिति ने अधिक से अधिक खेल प्रेमियों को फाइनल मुकाबले में को देखने के लिए आग्रह किया है।

Related articles

ॐ आमंत विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा

अनूपपुर अमरकंटक श्रद्धेय स्व. भगयत हारण माथुर सन् 1975 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में...

ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम

ग्राम जरही मे डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम पुष्पराजगढ़ अनूपपुर- अनूपपुर जिले के समस्त नागरिकों को...

कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन

‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ कबीर घाट अमरकंटक में हुई साफ-सफाई तथा किरगी में पानी चौपाल का हुआ आयोजन अनूपपुर 10...

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 परीक्षार्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 परीक्षार्थियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य, परीक्षा से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद् अनूपपुर 11 अप्रैल,...