कटघोरा को पहली महिला एडिशनल एसपी, नेहा वर्मा ने किया पदभार ग्रहण

Date:

Share post:

महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों तथा विजिबल पुलिसिंग पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

कटघोरा -: कटघोरा नगर में लंबे इंतजार के बाद शहर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नेहा वर्मा ने अपना पदभार आज ग्रहण कर लिया। कटघोरा नगर में बनी पहली महिला पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा कटघोरा थाना पहुंची। कटघोरा थाना प्रभारी तेजकुमार यादव व कटघोरा थाना स्टाफ ने उनका पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा सभी पुलिस जवानों से उनका परिचय लिया व क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मैं महिला अधिकारी होने के नाते यहां मेरी पहली पोस्टिंग हुई है मैं महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों पर विशेष ध्यान दूंगी, मेरी कोशिश रहेगी कि महिला व बच्चे निर्भीक रहे तथा कटघोरा की महिलाएं और बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें। अति.पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने कहा कि स्कूल व कॉलेजों में तथा महिलाओं को अभिव्यक्ति एप्प के प्रति जागरूक किया जाएगा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा जारी अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। सामाजिक एवं बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कटघोरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग भयमुक्त वातावरण में रहें इसके लिए पुलिस की ओर से हर संभव प्रयास किया जायेगा

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...