कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अनेक स्थानों में पहुंची कांग्रेस की भरोसा यात्रा , बांकीमोंगरा के मुख्य चौक में हुई समापन

Date:

Share post:

कटघोरा -: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस की भरोसा यात्रा हरदीबाजार , दीपका से प्रारंभ होकर बांकीमोंगरा के मुख्य चौक तक निकाली गई। यात्रा में दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से कटघोरा में अधिक से अधिक जगहों पर होते हुए राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया गया। कांग्रेस भरोसा की यात्रा के समापन को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण पुरुषोत्तम कंवर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयकारा लगाते हुए अपना उद्धबोधन किया , जिसमें उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कटघोरा विधानसभा में नल कनेक्शन , राशन कार्ड , शिक्षा सड़क एवं विकास कार्यों को बताते हुए नवीन महाविद्यालय बांकीमोंगरा , नये नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के बारे में बताया । इस कार्यक्रम में कटघोरा विधानसभा संगठन प्रभारी तैय्यब हुसैन , कोरबा लोकसभा संगठन प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह ने मंच में एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का स्मरण करते हुए उनके जीवन को सत्य अहिंसा एवं समर्पण बताते हुए कांग्रेस भरोसा यात्रा के ऊपर प्रकाश डाला एवं एवं कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हुए अनेक विकास कार्यो का अवगत कराया एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से फिर से कटघोरा में कांग्रेस की विधायक , कांग्रेस की सरकार लाने के लिए प्रेरित किया । ततपश्चात जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जयसवाल अपने उद्धबोधन में इतिहास में कांग्रेस नेताओं के लिए बलिदान को याद करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया । वहीं युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने भी कांग्रेस की भरोसा यात्रा को प्रदेश में सरकार पर जनता का भरोसा बताया आगे उन्होंने कटघोरा विधायक कंवर के कराएं गये अनेक विकास कार्यो को बताते हुए फिर एक बार आशीर्वाद मांगा एवं भाजपा के नेताओं पर जमकर बरसे। कांग्रेस की भरोसा यात्रा हरदीबाजार से निकलकर दीपका , रोहिना , बुंदेली , जवाली , देवरी से बांकीमोंगरा के मुख्य चौक पहुंचे जहां बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद , विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह एवं बांकीमोंगरा के कांग्रेसजन विधायक कंवर व कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल सदस्यों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। एवं कार्यक्रम में अतिथियों ने संबोधित कर कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के साथ कोरबा लोकसभा संगठन प्रभारी देवेंद्र बहादुर सिंह , कटघोरा विधानसभा संगठन प्रभारी तैय्यब हुसैन , कोरबा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जयसवाल , नगर पालिका परिषद दीपका अध्यक्ष संतोषी दिवान , बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय आजाद , युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह , युवा कांग्रेस कटघोरा महासचिव शत्रुहन पटेल , कटघोरा कांग्रेस महामंत्री सजन सिंह , कटघोरा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोरेलाल यादव , सांसद प्रतिनिधि जीवन यादव , पार्षद छुरी हिरा लाल यादव , कांग्रेस प्रवक्ता घुरवादास महंत , पि.वर्ग कांग्रेस कटघोरा अध्यक्ष रामगोपाल यादव सहित बजरंग दास , अमरुदास , अखिलेश सिंह , बिट्टू खान , फिरोज अनंत , संदीप राय , मोहन लदेर , पूजा महंत , गीता मनहर , मनीराम देंवागन , किशन महंत नवलकिशोर पंडित , टिकाराम मनहर एवं कांग्रेसजन ,महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस , क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...