कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल , बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के द्वारा किया गया कुसमुंडा क्षेत्र में भूमिपूजन

Date:

Share post:

बांकीमोंगरा -: दिनांक 29/09/2025 सोमवार को जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के गेवरा/कुसमुंडा क्षेत्र में कुल 28.50 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 20 में सामुदायिक भवन निर्माण लागत: ₹15 लाख।

वार्ड क्रमांक 21कुसमुंडा दाई मंदिर के पास मंच निर्माण लागत: ₹5 लाख।

वार्ड क्रमांक 22 शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण लागत: ₹5 लाख।

वार्ड 28 धरमपुर, गेवरा बस्ती निर्माण कार्य लागत: ₹3.50 लाख।

यह सभी कार्य क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के सशक्तीकरण एवं सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।

इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिका बाकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा , मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ,भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा सहित क्षेत्र के पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...