कनकी शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में वन्य जीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, बच्चे ने बड़ी उत्सुकता से सांपों से जुड़ी मिथ पर सवाल जवाब पूछा

Date:

Share post:

कोरबा -: करतला विकास खण्ड ग्राम कनकी के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल में पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया, सर्व प्रथम स्कूल प्रबंधन के द्वारा वन विभाग के अधिकारी एवं नोवा नेचर की टीम का बुके देकर स्वागत किया गया उसके पश्चात रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बच्चों को बताया कि वन्य जीवों का संरक्षण क्यों आवश्यक है और इसका पर्यावरण संतुलन से क्या संबंध है,कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विषैले एवं विषहीन सर्पों की पहचान, सर्प दंश होने की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, कनकी में आने वाले प्रवासी पक्षी के संरक्षण के महत्व को बताया तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में समझाई गईं।


सहायक वन संरक्षक (प्रशिक्षु) अर्चना पैकरा ने यह भी बताया कि पर्यावरण में एक छोटे से कीट-पतंग से लेकर विशालकाय हाथी तक, हर जीव का अपना विशेष महत्व होता है और सभी मिलकर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखते हैं। बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता दिखाई।

इस अवसर पर  सहायक वन संरक्षक (प्रशिक्षु) अर्चना पैकरा, प्राचार्य महोदय प्रहलाद कौशिक,
प्रभारी प्रचार्य बी.एन.यादव, वन समिति अध्यक्ष नर्मदा शंकर रजवाड़े, जनप्रतिनिधि गोरे लाल मांझी, कनकी युवा समिति सचिव बसंत रजवाड़े,रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी, भूपेंद्र जगत,सी.एल. पटेल,जे.एस. कंवर, विंदू यादव, अनिता देवदास, ममता सिंह ठाकुर, अल्मा बेक सोनवानी, ऋचा पांडे, बसंत हिमधर, नवल उपाध्याय, याचना राजवाड़े, अंजू रात्रे, ए.एल.कंवर, खुशबू सोनी, शांता पाटनवार, सुलोचना बागले, वर्षा राजवाड़े, ललिता राजवाड़े, पूनम हलवाई साथ वन विभाग कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!