कमला नेहरू महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप के समन्वय से विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज कमला नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक रैली में भाग लिया। उनके द्वारा कॉलेज परिसर से इतवारी बाजार तक जागरूकता रैली निकाली गई एवं इतवारी बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़-नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा उपस्थित सभी लोगों के समक्ष शपथ पत्र का वाचन कर शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र में लगातार विगत 5 दिवस से टेपनल में पानी नहीं आने की समस्या को समाप्त करने की माँग को...

बाकी मोगरा -: नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा के क्षेत्र में गर्मी के समय में पानी की लगातार...

जिला शिक्षा अधिकारी  का तबादला हुआ, लेकिन शिक्षा विभाग के विवादों पर संघर्ष जारी रहेगा – अंकित गौरहा

शुभ संकेत/बिलासपुर:-। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के स्थानांतरण को कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने शिक्षा विभाग में...

मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये पति-पत्नि के दोहरे हत्या कांड को सुलझाने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता, दो वर्ष पूर्व...

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सक्ती जिला के मालखरौदा थाना के सेन्दुरस गांव में दिनांक...

14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट पहुंचा पीड़ित

*"14 साल से पुनर्वास के लिए भटक रहा आदिवासी परिवार: कलेक्टर कार्यालय से निराश होकर कमिश्नर की चौखट...