कलेक्टर झा ने डीएलसीसी की बैठक में अनुपस्थित बैंकिंग अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Date:

Share post:

पूरी उपस्थिति के साथ दूसरी तिथि में बैठक आयोजित करने के भी दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने डीएलसीसी की समीक्षा बैठक में पूर्व सूचना के बावजूद अनुपस्थित बैंकिंग अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण बैठक में विकास योजनाओं के विस्तार और चर्चा में गंभीरता नहीं दिखाने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए नोटिस  जारी करने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए। साथ ही पूरी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए दूसरी तिथि में बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। जिले में कार्यशील 26 बैंकों में से अधिकांश बैंकों के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे। एलडीएम किरण कुमार लुगुन ने बताया की बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक एवं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सहित अन्य बैंक के अधिकारी भी अनुपस्थित रहे। इस पर कलेक्टर झा ने लोक कल्याणकारी गतिविधियों की महत्वपूर्ण चर्चा में रुचि नही दिखाने वाले अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को अनुपस्थित रहने का स्पष्ट कारण बताते हुए अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए।
     उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय पुनिरीक्षा समिति एवं सलाहकार समिति की बैठक में राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा प्रस्तावित था। साथ ही अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना पर भी चर्चा की जानी थी। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, किसान क्रेडिट कार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन बैंक स्थापना पर विस्तृत चर्चा होनी थी। बैठक में अधिकांश अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से चर्चा पूरी नहीं हो पाई। जिस पर कलेक्टर झा ने गहरी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रहा है बाबासाहेब के सपनों का भारत- केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले

मुंबई / नई दिल्ली दि. 23 - कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन...

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...