कलेक्टर झा ने शासकीय राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण, राशन भंडारण व वितरण की ली जानकारी

Date:

Share post:

हरदीबाजार में निर्माणाधीन तहसील भवन का भी किया अवलोकन, तेजी से काम पूरे करने के दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने आज जनपद पंचायत पाली प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सिरकी में  शासकीय उचित मूल्य की दुकान और हरदीबाजार में निर्माणाधीन नये तहसील भवन का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर झा ने शासकीय राशन दुकान में पहुंचकर राशन भण्डारण एवं हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। राशन दुकान का संचालन दुर्गा स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने राशन दुकान में उपलब्ध सुविधाओं और चांवल शक्कर, नमक एवं चने के भण्डारण का अवलोकन किया। कलेक्टर झा ने संचालनकर्ता समूह दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं से नवंबर एवं दिसंबर माह के राशन भण्डारण की जानकारी ली। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके यहां राशन वितरण से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर झा ने राशन वितरण के लिए उपयोग किए जाने वाले ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण की जानकारी ली। इसको लेकर दुकान प्रबंधन के लोगों ने बताया कि सर्वर ठीक रहने के दौरान राशन वितरण को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होती है। कलेक्टर संजीव झा ने राशन दुकान का निरीक्षण करने के बाद परिसर में ही निर्मित कचरा शेड का भी अवलोकन किया और संचालन को लेकर जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित मापदंडों का ध्यान रखते हुए कचरा शेड में कचरों का संग्रहण व आवश्यक कार्य किया जाए। इस दौरान कटघोरा अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर भी मौजूद रहे।

विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार में निर्माणाधीन तहसील भवन का किया निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के दिए निर्देश – कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर और कलेक्टर संजीव झा ने हरदी बाजार तहसील कार्यालय परिसर में ही निर्माणाधीन नये तहसील भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील भवन के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों से बचे हुए कार्यों की जानकारी ली। ठेकेदार ने बताया कि भवन में टाइल्स, पुताई और वायरिंग के कार्य शेष हैं। कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन के बचे हुए कार्यों को 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। साथ ही कार्य को समय सीमा में पूरा करवाने के लिए कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश तहसीलदार हरदीबाजार रवि राठौर को दिए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...