कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय अनूपपुर का किया औचक निरीक्षण

Date:

Share post:

कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय अनूपपुर का किया औचक निरीक्षण[

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, रिकॉर्ड फीडिंग एवं सुचारु कार्यालय संचालन हेतु दिए निर्देश

अनूपपुर 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज अनूपपुर जिले में प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय एवं तहसीलदार कार्यालय अनूपपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में कार्यों की नियमितता, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ई-अटेंडेंस, ई-ऑफिस प्रणाली सहित अन्य राजस्व प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति जानकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर श्री पंचोली ने निर्देश दिए कि पटवारियों की नियमित बैठक आयोजित कर उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा राजस्व अमले की जिम्मेदारियों का सतत मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने अधीक्षक भू-अभिलेख को निर्देशित किया कि जिले के समस्त तहसीलों में राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समेकित समीक्षा कर संबंधित रिपोर्ट शीघ्र कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।

इस दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों के संधारण और ऑनलाइन फीडिंग की स्थिति का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जुलाई माह तक समस्त राजस्व अभिलेखों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग पूर्ण कर ली जाए। साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान, कार्यालयों में जनसुविधा केंद्रों की सुदृढ़ता और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवा प्राप्त हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं उत्तरदायी रहने की भी समझाइश दी गई।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रदीप कुमार मोगरे, तहसीलदार अनूपपुर सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!