कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Date:

Share post:

कुल 32 आवेदन हुए प्राप्त

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जनचौपाल में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में राशन कार्ड बनाने, पेंशन, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, ट्राइसाइकिल, बिजली बिल सुधार, अतिक्रमण हटाने, वनाधिकार पत्र, नक्शा बटांकन, सीमांकन आदि आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। जनचौपाल में दूरस्थ क्षेत्रों से अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले अनेक आवेदकों से कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय आने से पूर्व एक बार संबंधित क्षेत्र के जनपद सीईओ, तहसीलदार और एसडीएम को अपना आवेदन अवश्य दें। वहां कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्टर जनचौपाल में आएं, ताकि आवागमन में व्यर्थ पैसे बर्बाद न करना पड़े। कलेक्टर ने एसडीएम जनपद सीईओ और तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों का आवेदन लें और उन्हें पावती देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...