कलेक्टर ने पसान में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Date:

Share post:

कोरबा -: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 09 मार्च को प्रस्तावित आगमन की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर दिनेश नाग, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अजीत वसंत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु चिन्हाकिंत स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय का जिले के पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पसान में 09 मार्च 2024 का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देंगे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!