बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: कोरबा जिला के बाँकी मोंगरा शांतिनगर में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरीता जी की अध्यक्षता में बाँकी मोंगरा में कटघोरा विधानसभा के समस्त संगठन के प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव छत्तीसगढ़ सह प्रभारी मान्य जरीता जी की मुख्य अध्यक्षता में कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा के बाँकी मोंगरा विधानसभा के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, एवं पाली विधानसभा के पूर्व विधायक मोहितराम करकेट्टा, कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर , पाली ब्लॉक पसान ब्लॉक, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक, कटघोरा ब्लॉक, दीपका ब्लॉक, जिला ग्रामीण के पदाधिकारीगण , कटघोरा विधानसभा के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,निर्वाचित पार्षदगण, NSUI की सांगठनत्माक बैठक की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला ग्रामीण के हरीश परसाई जी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी, मोहितराम करकेट्टा जी, प्रदीप अग्रवाल जी, परमानद सिंह जी, सुनील पाण्डेय जी, नगर पालिका परिषद् बाँकी मोंगरा नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास जी की उपस्थिती में हुआ।
मुख्य रूप से मान्य जरीता मैडम जी कटघोरा विधानसभा में बाँकी मोंगरा ब्लॉक में ली बैठक जिसमें विधानसभा के समस्त ब्लॉक के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए , जिसमें हरदीबाजार ब्लॉक , कटघोरा ब्लॉक, दीपका ब्लॉक, के ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, सचिव, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, महिला युवा कांग्रेस व प्रकोष्ठ के पदाधिकारीओ की बैठक की गई ।
आज वर्तमान प्रस्थिति में विभिन्न जटिल समास्यो से गुजरना पड़ रह है देश वाशियो को राज्य में बढ़ते अपराध, नशीली दवाईओ का व्यपार, अफीम की खेती, बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार, से जनता परेशान है।


