कार्यालय जिला लोक अभियोजक/शासकीय अभिभाषक अनूपपुर जिला अनूपपुर म0प्र0 रोड पर खड़ी गाडी को नुकसान पहुचाने एंव गाड़ी का सामान चोरी करने वाले आरेापीयो की न्यायालय ने की जमानत आवेदन निरस्त

Date:

Share post:

कार्यालय जिला लोक अभियोजक/शासकीय अभिभाषक अनूपपुर जिला अनूपपुर म0प्र0
रोड पर खड़ी गाडी को नुकसान पहुचाने एंव गाड़ी का सामान चोरी करने वाले आरेापीयो की न्यायालय ने की जमानत आवेदन निरस्त

लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आरोपी रौनक मिश्रा पिता सुनील मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी पुराना आर0टी0ओ0 के सामने अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर में वेगनआर कार क्रमंाक उच18ब1183 घर के बाहर खड़ी कार के सीट से एक नई बैट्री दिनांक 09.09.2025 की दरमियानी रात को चुरा कर ले गये, एंव दूसरी बार एक लाल कलर की स्वीफ्ट बीडी आई कार क्रमांक उच65ब1503 के कांच को तोड दिया गया एंव उससे एक नग स्टेपनी टायर 09.09.2025 की दरमियानी रात चुरा ले गये हैं। अपराध के संबंध में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 451/25 धारा 303(2) 324(4) 3(5) एंव 453/25 धारा 303(2) 324(4) 3(5) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियो को पकडा गया एंव पकडें गये आरोपियो को गिरफतार पूछताछ किया गया जिससे उनसे चोरी के सामान की बरामदी की गई एंव आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में आरोपियो की ओर से माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की ओर से पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस तथा मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए रोड पर खडी गाडी को नुकसान पहुचाने वाले आरोपियो की जमानत याचिका को निरस्त दिया। आरोपी वर्तमान में जिला जेल अनूपपुर निरुद्ध है ।
लोक अभियोजक
प्रति, पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा
प्रधान संपादक
समस्त दैनिक समाचार पत्र
इलेक्टानिक एवं प्रिंट मीडिया
मध्यप्रदेश

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...