कुदमुरा में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम

Date:

Share post:

पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बच्चों ने सर्प एवं वन्य जीवों के महत्व को समझा

कोरबा -: कुदमुरा के शासकीय हायर सेकेंडरी  विद्यालय, कुदमुरा में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सांप संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया,इसमें मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (CSR) सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे,विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की जानकारी दी गई,करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने दोनों विद्यालयों में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

जितेंद्र सारथी ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को विषहीन एवं विषैले सांपों की पहचान बताई साथ ही सर्प दंश होने पर क्या करें और क्या न करें इसको बताया एवं अंध विश्वास से दूर रहने पर जोर दिया।

उद्देश्य – सांपों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना,
मानव–वन्यजीव संघर्ष कम करना,
और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में सही व वैज्ञानिक व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करना।

इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ नीता चक्रवर्ती,  एन सी पटेल , राजीव आदित्य, के जे तुर्की, बी  एन पटेल, हर्षिता साहू, नशीम खान, एन के पटेल, पवन दस,रेस्क्यु प्रमुख जितेंद्र, वनस्पति विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका नेताम एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाकी मोगरा:-गजरा से सुमेधा रोड पर 15 दिनों से टूटा स्ट्रीट लाइट खंभा, हादसे का इंतजार

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)कोरबा जिले के बाकी मोगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत गजरा से...

राजेश मानिकपुरी को एक बार फिर से जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कोरबा (आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट) -: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय...

पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बनने का महिलाओं ने लिया संकल्प केल्हौरी में अंतर्विभागीय संगोष्ठी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

अनूपपुर, 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला...

यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान*

*🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान* ✍️अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री विक्रांत मुराब...