कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा धारदार चाकू सहित निगरानी बदमाश आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार*

Date:

Share post:

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगन्नाथ मरकाम व एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रविवार की देर रात थाना कोतवाली के सूचीबद्ध निगरानी बदमाश रवि श्रीवास्तव को कब्रिस्तान रोड के पास, पटौराटोला में लोहे की धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा जाकर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द पनिका एवं आरक्षक सत्यवीर तोमर के द्वारा रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर कब्रिस्तान रोड के पास पटौराटोला में रवि श्रीवास्तव पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव उम्र करीब 32 साल निवासी चंदासटोला अनूपपुर को लोहे के धारदार चाकू लेकर घूमते एवं आते जाते लोगों को धमकाते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 464/25 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रवि श्रीवास्तव थाना कोतवाली अनूपपुर का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है। जिसके विरूद्ध अब तक लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी, सम्पत्ति को छति पहुंचाने, अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, बलात्कार, चोरी, नकबजनी के अब तक करीब एक दर्जन आपराधिक प्रकरण थाना कोतवाली अनूपपुर में दर्ज है एवं पूर्व में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर महोदय अनूपपुर द्वारा रवि श्रीवास्तव का एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर भी किया गया था, जिसकी अवधि पूर्ण हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा उक्त अपराधी की आदत में सुधार न होने से पुनः जिला बदर करने का आदेश दिया गया है।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...