कोरबा:-आधुनिक काल के महानतम गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन

Date:

Share post:

कटघोरा :-भारत के आधुनिक काल के महानतम् गणितज्ञ, विचारक डॉ श्रीनिवास रामानुजन की 136वीं जयंती शासकीय मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा में गणित विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्त्वाधान में मनाई गई। प्राचार्य डॉ मदनमोहन जोशी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में गणित के विभागाध्यक्ष प्रो यशवंत जायसवाल ने रामानुजन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत के महानतम गणितयज्ञ थे, जिन्होंने अपने जीवन में अनेक गणितीय सूत्र और प्रमेय दिए, जिन पर कालांतर में अनेक शोध हुए और तमाम अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में शोधपत्र लिखे गए। गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। डॉ शिवदयाल पटेल कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने दैनिक जीवन में गणित के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी महत्ता को प्रतिपादित किया। उन्होंने गणित विषय को सर्वाधिक श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि गणित के बिना जीवन अधूरा है। साथ ही प्रतियोगिता के क्षेत्र में सभी परीक्षाओं में गणित के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसका महत्व स्वयं प्रतिपादित है। आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ प्रिंस कुमार मिश्रा ने सभी विषयों पर गणित के दखल को बताते हुए कहा कि सभी विषयों के विद्यार्थियों को गणित का अध्ययन अवश्य करना चाहिए ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें। इस अवसर पर डॉ ए लाल, डॉ पूनम ओझा, डॉ टी आर आदित्य, डॉ डीडी टंडन,प्रो शैलेंद्र ओट्टी, सुश्री प्रतिमा कंवर, धर्मेंद्र कुमार, माया देवी, राकेश आजाद, चंद्रेश अग्रवाल, गंगाराम पटेल, कुमकुम सिंह, कार्यालयीन स्टाफ बाला राम साहू, डॉ कल्पना शांडिल्य, चंचल वैष्णव, पीके बेले, एमएम श्याम, के के दीवान, के के मरकाम, सरस्वती राज, सूर्यकांत मानिकपूरी, लक्ष्मीन बाई, सविता नेताम, कंचन देवी, महिपाल सिंह, अमन पांडेय, अनित यादव, बिंदु पटेल गणित विभाग के छात्र- छात्राएं काजल पटेल, अभिषेक प्रजापति, रानी जायसवाल, लता श्रीवास, करिमा कश्यप, आशी अग्रवाल सहित महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन्द्र नारायण की रिपोर्ट

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...