कोरबा:-एक विवाह ऐसा भी..! भाई ने बहन को दिया ऐसा गिफ्ट, सैकड़ों साल तक रहेगा याद।

Date:

Share post:

कोरबा:-आज के दौर में शादी के महंगे खर्चे और गिफ्ट देने की परंपरा हो चली है। इसमें लोग वनविवाहितों को बहुत से महंगे उपहार देते हैं। कई बार ये उपहार प्रकृति के लिए हानिकार होने के साथ कुछ समय बाद किसी उपयोग के नहीं होते। ऐसे में कोरबा की एक शादी में मिसाल सामने आई है। यहां अपनी बहन के शादी में एक भाई ने 101 पौधे उपहार में दिए। इसके साथ ही उसने समारोह में आए गेस्ट को भी रिटर्न गिफ्ट में पैधे भेंट किए‌

महतो परिवार ने पेश की मिशाल
कोरबा निवासी चंद्रभूषण महतो एवं भुवनेश्वरी महतो कि बेटी निशा का विवाह बालको निवासी स्वतंत्र जायसवाल से साथ दिनांक 2 दिसंबर 2022 को सम्पन्न हुआ। इस विवाह में बिटिया को अन्य सामग्रियों के साथ भाई प्रशांत महतो ने दहेज में 101 पौधे दिए। इन पौधों में विभिन्न फलदार, छायादार पौधे शामिल है। विवाह में आये मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में फलदार और औषधीय पौधे दिए गए।

भाई ने 4 साल पहले शुरू की थी परंपरा
प्रशांत महतो चरामेति फाउंडेशन से जुड़े है । उन्होंने 27 अप्रैल 2018 को अपनी पहली बहन मनीषा महतो के विवाह कार्यक्रम में उपहार में पौधे देने की परंपरा की शुरुआत की गई थी। इन साढ़े चार सालों में प्रशांत ने 172 से ज्यादा वैवाहिक समारोह में पौधों को भेंट करने की परंपरा जारी है। फाउंडेशन के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भी अपने बहनों के विवाह में उपहार में पौधे भेंट किये।

अपनी शादी में मंगाया था किताबें
प्रशांत महतो ने 2017 में अपने विवाह के दौरान भी कार्ड में गिफ्ट के बजाय नई पुरानी किताबें लाने की अपील की थी और आज चरामेति फाउंडेशन के इन सभी छोटे-छोटे प्रयासों से विभिन्न समाजों में दशगात्र, षष्ठी, आदि कार्यकर्मों में भी पौधे आदान प्रदान का चलन बढ़ने लगा है।

अब तक लगाए कई हजार पौधे
प्रशांत महतो चरामेति फाउंडेशन के माध्यम से कई सेवा कार्यों का संचालन करते हैं। इसमें वृक्ष सेवा विश्व सेवा अभियान सबसे बड़ा प्रकल्प है। इस अभियान की शुरूआत 10 नवंबर 2017 को की गई थी। प्रथम दो चरणों मे 3000 वृक्ष रोपित किये गए हैं। विगत वर्ष के 1700 पौधे संरक्षित है। इसके संरक्षण के लिए 2 कार्यकर्ता रखे गए जो उसके खाद पानी आदि की व्यवस्था करते है।

क्यो सोचना है प्रशांत महतो का
प्रशांत महतो बताते है इस विचार के पीछे कई कारण है, जिनमे से प्रमुख जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संतुलन के प्रति भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने की कोशिश और वैवाहिक समारोह में महंगे खर्चीले अनुपयोगी गिफ्टों को रोकने की कोशिश है। कोई भी गिफ्ट सामान या तो कई घरों में घूमते रहता है या फिर कुछ समय में अनुपयोगी हो जाता है, लेकिन शिद्दत से लगाया एक वृक्ष सैकडों सालों तक आपको जीवन देता है।

      Related articles

      दीवाल गिराने,मलवा में दबने से बृद्ध घायल,हाथी देखने छत मे चढ रही महिला पैर फिसलने से घायल भर्ती जैतहरी अस्पताल में,दो भागों में बट...

      जिला ब्यूरो महेश प्रजापतिअनूपपुर 27 जुलाई जिला निरंतर हाथियों के विचरण एवं हाथियों द्वारा फैलाए जा रहे...

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन

      गुरु पूर्णिमा पर गायत्री चेतना केंद्र अनूपपुर में आध्यात्मिक साधना एवं संस्कारों का भव्य आयोजन••••••••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर:- अखिल विश्व गायत्री...

      हसौद थाने में आरक्षक की आत्महत्या ने खड़े किए सवाल

       सक्ती,// शनिवार शाम हसौद थाने में सन्नाटा था। ड्यूटी रजिस्टर पर दस्तखत, वायरलेस की आवाज और गश्त की...

      शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत, छात्रों का विश्वास बहाल करे केंद्र सरकार – रोहित यादव

       सक्ती। आम आदमी पार्टी जिला सक्ती ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और परीक्षा...