कोरबा एरिया के अंतर्गत आने वाले सरायपाली खुली खदान में कार्यरत मजदूरों के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए बैठक

Date:

Share post:

कोरबा -: कोरबा एरिया के अंतर्गत आने वाले सरायपाली खुली खदान में कार्यरत मजदूरों के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 9/1/2026/ को कोरबा महाप्रबंधक कार्यालय घेराव/धरना/ प्रदर्शन/को लेकर ग्राम धौंरा भाटा बूढ़ा देव स्थल पर संगठन के साथी बैठक कर आगामी आंदोलन को सफल की तैयारी करते हुए कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के द्वारा शुरू से ही वहां पूर्व में कार्यरत मजदूरों को वर्तमान में आई कंपनी में पूर्ण रूप से नियोजित करने को लेकर पत्र व्यवहार की आंदोलन की रूपरेखा तैयार की लेकिन हर बार केवल आश्वासन का झुनझुना एस ई सी एल और वहां कार्यरत आउट सोर्सिंग कंपनी विनय कुमार उपाध्याय के द्वारा दी गई। संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने बताया कि इस बार आर पार की लड़ाई है जब तक सभी मजदूरों को नियोजित नहीं किया जाता और कुछ मजदूर जो काम कर रहे हैं उन्हें हाई पावर कमेटी का वेतन नहीं दिया जाता तब तक संगठन पीछे नहीं हटेगा। वर्तमान में आई कंपनी विनय कुमार उपाध्याय के द्वारा एस ई सी एल से मिली भगत करके मजदूरों का शोषण कर रही है केवल 666 रुपए के दर से मजदूरों को मजदूरी प्रदान की जा रही है। और वो भी नगद के रूप में राशि दी जा रही है, सारे नियमों को ताक पर रखकर यह काम कराया जा रहा है। 22 जुलाई 2025 से यह कंपनी आई है, और अब तक किसी भी मजदूर को सही वेतनमान नहीं दिया जा रहा, और बेवजह मजदूरों को काम से निकाला जा रहा है। अपने हाई पावर कमेटी के निर्धारित वेतन मान की मांग करने पर काम से निकाल दिया जा रहा है। संगठन उपाध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई ठोस निर्णय अगर नहीं निकलता है तो संगठन सभी मजदूर परिवारों के साथ बिलासपुर मुख्यालय में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगी।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...

30 लाख का भत्ता,200 संशोधन और अनुकंपा में खेल—शिक्षा विभाग में संगठित घोटाले का आरोप…

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- जिला शिक्षा विभाग पर गंभीर और बहुस्तरीय भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के...