कोरबा:-कब होगा इन रेत माफियाओं पर कार्यवाही , आखिर कौन बढ़ा रहे हैं इनके हौंसले ।

Date:

Share post:


शुभ संकेत/ कटघोरा विधानसभा क्षेत्र विकास सोनी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़/कोरबा :-जिले के दर्री , कटघोरा , कुसमुंडा , बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत के आसपास के नदी- नालों में जमकर अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है , प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध रेत उत्खनन कर मुंह मांगी कीमत पर बेचा जा रहा है जिस पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं । दिन दहाड़े नदी- नालों इस अवैध रेत उत्खनन कर क्षेत्र में दौड़ाया जा रहा है जैसे कि पुलिस व प्रशासन की मिली भगत मे़ं यह खेल खेला जा रहा है ‌।

आपकों बता दें कोरबा जिला के दर्री थाना अन्तर्गत कुमगरी , सुमेधा नदी से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर रेत उत्खनन किया जा रहा है वहीं कटघोरा क्षेत्र के धवईपुर , ढेलवाडिह व छुरी नदी से भी प्रतिदिन दर्जनों भर ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है एवं कुसमुंडा क्षेत्र के कपाटमुडा़ , पंपहाउस व बांकीमोंगरा क्षेत्र के पुरेना , मढवाढोड़ा नदी , कसरेगा व ढ़पढप , गजरा नदी से रेत माफियाओं के द्वारा अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है । जहां मैनिंग व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नजर नहीं आ रहे हैं । रेत माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं जैसे मोटी रकम ऊपर तक पहुंचाया जाता है ।

वहीं जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि जिले में जितने भी अवैध रेत उत्खनन हो रहे हैं उस पर कार्यवाही हो और ट्रैक्टर या अन्य रेत वाहनों को जप्त करें । मैनिंग द्वारा कार्यवाही तो जरूर होता है मगर सिर्फ खानापूर्ति जैसे जिससे रेत माफियाओं का हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और लगातार क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है । इस तरह से बेखौफ अवैध रेत उत्खनन पर सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर में रेत माफियाओं का हौंसला कौन बढ़ा रहे हैं , पुलिस – प्रशासन कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं । जिलें के कलेक्टर महोदय जी निर्देशों का पालन सही तरीके से क्यों नहीं हो रहे ।

हालांकि में कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 6 दिसंबर से 8 दिसंबर को खनिज व राजस्व विभाग द्वारा खनिज के अवैध निकासी पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध उत्खनन कर रेत के परिवहन में 3 ट्रैक्टर व गिट्टी के अवैध परिवहन में 1 हाईवा को जप्त कर थाना उरगा , बालकों नगर , दर्री के अभिरक्षा में रखा गया है । खनिज व राजस्व विभाग की कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है ।
लेकिन यह तो सिर्फ खानापूर्ति ही दिखाई दे रहे हैं क्योंकि जिस स्थानों में अवैध रेत उत्खनन कर भंडारण व परिवहन हो रहे हैं वहां कार्यवाही नहीं हो रहे हैं । अब देखना यह होगा कि जिले के कलेक्टर महोदय जी के निर्देशों का पालन कि तरह से होते हैं ।

जप्त किये गए वाहन

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...