कोरबा:- कलेक्टर महोदय जी के सख्त निर्देशों के बावजूद कुमंगरी नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन ।

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा ( दर्री ) :-जिले के कलेक्टर श्री अजीत वंसत जी के द्वारा जिम्मेदार अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिया गया है ।कि जिले भर में किसी भी प्रकार की अवैध कार्यों का संचालन नहीं होना चाहिए। एवं अवैध कार्यों पर रोक लगाते हुए उचित कार्यवाही करें । इसके साथ ही कुछ दिन पहले स्थानीय ठेकेदारों का जिला कलेक्टर महोदय द्वारा मिटिंग भी लिया था। और उन्हें सख्त निर्देश भी दिया गया था । की अपने कार्यों के अंदर नाबालिक बच्चों से काम ना कराएं , अवैध रेत उत्खनन , मिट्टी , मुरुम एवं ईटों का परिवहन ना करें एवं अवैध रेत उत्खनन ना करें । जहां बहुत से स्थानों में खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन बंद हो चुका है । मगर दर्री थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुमगरी नदी से अवैध रेत उत्खनन बंद नहीं हुआ जबकि यहां भी मैनिंग विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही किया गया था । मगर कुछ ठेकेदारों का हौंसले इस कदर बुलंद हैं । की दिन दहाड़े सुमेधा क्षेत्र के कुमंगरी नदी से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है । स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा अवैध रेत उत्खनन की रोक लगाने का प्रयास करते हैं मगर रेत माफियाओं के द्वारा अपनी ऊंची पहुंच बताकर बेखौफ अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है । रेत उत्खनन में रेत माफिया जमनीपाली , अयोध्यापुरी ( दर्री ) , एनटीपीसी एवं कुमगरी क्षेत्र का ही है एवं ठेकेदारों के द्वारा अपने ट्रैक्टर वाहन के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा । मैनिंग विभाग व पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए । अब देखना होगा कि अन्य स्थानों की तरह अवैध रेत उत्खनन कुमंगरी क्षेत्र के नदी से कब बंद होगा । और इस तरह के ठेकेदारों का हौसले बुलंद कम खत्म होगा ।

Related articles

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...