शुभ संकेत/कोरबा;-साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा परियोजना में पदस्थ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक (एपीएम) के निज सहायक (पीए) संतोष कुमार सारथी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज रायगढ़ से पहुंची पुलिस, सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
एसईसीएल के सीएमडी का विगत दिनों प्रवास हुआ था। इसके लिए खानासामा की टीम रायगढ से बुलाई गई थी। इस टीम में शामिल एक महिला ने सारथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को जो शिकायत लिखवाई है, उसके अनुसार वह अपने पति व सारथी के साथ कोरबा आ रही थी, तब रास्ते में पति किसी काम से रूक गया। इसका फायदा उठाते हुए सारथी ने रास्ते में उसके साथ सूने स्थान पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पर रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना पुलिस ने सात फरवरी को सारथी के विरुद्ध धारा 376, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना में पदस्थ एसआई गिरधारी साव ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार को कुसमुंडा पहुंच सारथी को गिरफ्तार कर रायगढ़ ले गई। और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कुसमुंडा में पदस्थ कर्मियों का कहना है कि कुसमुंडा में सीएमडी प्रवास के दौरान भोजन बनाने के लिए रायगढ़ से महिला-पुरूष रसोइए बुलाए गए थे। खाना बनाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, तब सारथी ने रसोइए की पिटाई कर दी। घटना के बाद रसोइयों ने कुसमुंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराना चाहा, तब स्थानीय लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया, पर रायगढ़ लौटने के बाद उन्होंने रिपोर्ट लिखा दी। अब इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई होने की संभावना भी बढ़ गई है।


