कोरबा;-कुसमुंडा खदान में चोरी करने घुसे चोर की करंट की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा;-कोरबा की कुसमुंडा कोल परियोजना में एक व्यक्ति की जली हुई लाश पाई गई है। खदान के भीतर मौजूद कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के नीचे शव देखा गया है। मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट के आधार पर उसकी पहचान ग्राम जेपली निवासी कपूरदास के रुप में की गई है।

लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पूछताछ के दौरान बात पता चली है, कि मृतक मौके पर केबल चोरी करने पहुंचा हुआ था, जहां ट्रांसफार्मर में लगे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जहां मृतक का पहचान कर उसके परिजनों की इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक हरदी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है पिछले तीन दिनों से लापता था इसकी गुमशुदगी हरदी बाजार थाने में दर्ज कराया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 वर्षीय कपुरदास हरदी बाजार क्षेत्र का रहने वाला है और पिछले दो दिनों से लापता था उसकी काफी खोजबीन की गई जहां रिश्तेदारों को और आसपास गांव में जाकर काफी खोजा गया नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की माने तो लाश दो दिन पुरानी है जिसका पंचनामा कार्यवाही करते हुए परिजनों का बयान दर्ज किया गया आगे की कार्यवाही की जारी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके कारण मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...