कोरबा -: कोरबा में धड़ल्ले से चल रहा ऑनलाइन सट्टे का कारोबार, छह सटोरी गिरफ्तार; लैपटॉप व फोन जब्त

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा;-क्रिकेट के लोकप्रिय फॉर्मैट्स इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के साथ सटोरिया सक्रिय हुए। ऑनलाइन साइट से यह लोग अवैध काम को अंजाम देने में लगे हैं। कोरबा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दो जगह छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सटोरियों के द्वारा 21 बैंक खातों में ट्रांजैक्शन की गई 19 लाख रुपये की राशि को होल्ड कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

खुलेआम चलने वाली गतिविधियों के कारण कई प्रकार के जोखिम रहती हैं, इसलिए सटोरियों ने ऑनलाइन पैटर्न पर अपने काम को अंजाम देना जारी रखा है। कोरबा पुलिस को पिछले कुछ समय से इस प्रकार की सूचनाएं मिल रही थीं कि लाइव book1.com और pichex.com साइट के जरिए आईपीएल सट्टा चल रहा है। प्रशिक्ष आईपीएस रविंद्र मीणा, बालको नगर थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह और साइबर सेल की टीम ने मिलकर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान कोरबा से जयप्रकाश सोनी, और चंपा से मुकेश संडे, सोनू सिंह, महेश बरेथ, राकेश सिंह एवं प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह सभी ऑनलाइन सट्टा पर काम कर रहे थे आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल, दो चेक बुक, पांच एटीएम कार्ड और दो बाइक जब हुई है। पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि आरोपियों के द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के लिए 21 बैंक खातों का उपयोग किया गया और उनके माध्यम से लगभग 19 लाख की राशि का ट्रांजैक्शन भी किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए इस ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया है। सटोरियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...