कोरबा:- कोरबा सीएसईबीकर्मी से ड्यूटी पर जा रहे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सड़क पर पड़ा था खून से लथपथ शव…..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-(प्रकाश साहू की रिपोर्ट)छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र के सीपेट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां क्षतिग्रस्त बाइक के पास युवक खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान कटघोरा बरपाली निवासी दीपेंद्र पटेल के रूप में हुई है। उसके पास मिले आईकार्ड और सुरक्षा वर्दी से उसकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र कल रात करीब 10 बजे अपने घर बरपाली से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट के लिए ड्यूटी पर निकला था। सीपेट के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दीपेंद्र को चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था और परिवार का कमाऊ सदस्य था। वह रोज की तरहल ड्यूटी के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार, यह एक सड़क हादसा प्रतीत होता है, लेकिन दुर्घटना के सटीक कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related articles

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...

कोरबा:-दर्री क्षेत्र ग्राम कुंमगरी में रेत माफियाओं का तांडव: बेखौफ हो रहा अवैध उत्खनन, पुलिस और राजस्व विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल…

शुभ संकेत/कोरबा:-जिला मुख्यालय के समीपस्थ दर्री थाना क्षेत्र में ग्राम कुंमगरी इन दिनों रेत का अवैध उत्खनन और...
error: Content is protected !!