शुभ संकेत/कोरबा:- एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत अमगांव के आश्रित मोहल्ला जोकहीं डबरीपारा दर्राखांचा के परिसंपत्तियों मकानों की मुआवजा का भुगतान पिछले सात साल से लटका पड़ा है प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच फाइल इधर से उधर घूम रही है इस बीच मूल्यांकन करने वाले राजस्व अधिकारी और प्रबंधन के अधिकारी का ट्रांसफर हो चुका है भुगतान का भरोसा मिल जाने के कारण मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है और वर्तमान तहसीलदार मौके पर मकान नहीं होने का हवाला देकर अपना हाथ खड़ा कर लिये हैं इसके कारण 91 परिवार मुआवजा से वंचित हो रहे हैं ।
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले आठ जनवरी सोमवार को पाली एसडीएम और एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक के कार्यालय में प्रदर्शन कर पांच सूत्रीय मांग पत्र के साथ 16 जनवरी से खदान में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है ।
पत्र में कहा गया है। कि गेवरा क्षेत्र के द्वारा अर्जित ग्रामों के भूविस्थापितों की समस्याओं के समाधान करने की मांग को लेकर आव



