कोरबा जिले में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम का हुआ शुभारंभ

Date:

Share post:

कोरबा -: राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, (नालसा) एवं छतीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में प्रदेश के 18 जिलों में स्थापित लीगल एड डिफंेस कौंसिल सिस्टम आफिस का शुभारंभ माननीय अरूप कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायाधिपति, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं मुख्य संरक्षक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा माननीय गौतम भादुड़ी, न्यायाधिपति कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर  एवं छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधिपतिगण की गरिमामय उपस्थित में तथा विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से समस्त जिला न्यायाधीशगण एवं न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से ई-शुभांरभ किया गया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश डी.एल.कटकवार के द्वारा जिला न्यायालय परिसर के वैकल्पिक विवाद निवारण केंद्र के भवन में स्थापित लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम का अनावरण किया गया। इसमें न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण के साथ-साथ नवनियुक्त चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल मानसिंह यादव, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल मीनू त्रिवेदी, हारून सईद एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस कौंसिल तीरथ राम सोनवानी एवं कुमारी रश्मि पासवान भी उपस्थित थे। लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के निमार्ण का मुख्य उद्देश्य सक्षम एवं निःशुल्क विधिक सेवा को समाज के अंतिम स्तर तक पहुंच हो सुनिश्चित करते हुए न्याय सबके लिए ध्येय वाक्य को चरितार्थ करना है।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...