कोरबा:-ढंग से कभी पोताई भी नही हुआ और पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर निकाले 1.50 लाख, भवन फिर भी जर्जर

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा/पाली:- विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत मुनगाडीह सरपंच- सचिव द्वारा पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर डेढ़ लाख रुपए का घोटाला करने का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त पचरी, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था के नाम पर भी पंचायत मदो के लाखों की राशि का मनमाने तरीके से आहरण कर लिया गया, जबकि गांव में कुछ भी कार्य नही हुए है और जो काम कराए गए है वह भी आधा- अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कराने की अपेक्षित मांग की है ।

मुनगाडीह के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सरपंच रामानंद उइके व सचिव के मिलीभगत से पंचायत भवन मरम्मत कराने हेतु 15वें वित्त आयोग मद से डेढ़ लाख रुपए निकाले गए है लेकिन पंचायत भवन का कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के विकास हेतु पंचायत निधि से नाली निर्माण, पचरी निर्माण, पेयजल कार्य के लिए लाखों रुपए तो आहरण किये गए लेकिन धरातल पर काम देखने को नही मिले और जो कार्य देखने को मिल रहे है वे भी आधा- अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच- सचिव द्वारा पंचायत भवन का ढंग से कभी पोताई कार्य नही कराया गया है। भवन का वर्षो पूर्व रंगाई- पोताई किया गया था। जिसके बाद अनदेखी से आज पंचायत भवन जर्जर पड़ा हुआ है। जिसके मरम्मत के नाम पर बाउचर की तिथि 15 सितंबर 2022 को 49 हजार एवं 13 फरवरी 2023 को दो क़िस्त में 21.500 व 80 हजार निकाल कागजो में कार्य कराया गया है और धरातल पर जर्जर भवन मरम्मत की जोह बांट रहा है। इस पंचायत को ग्राम विकास के लिए मूलभूत, 14वें, 15वें वित्त मद में स्वीकृत किये गए लाखों रुपए निकाल घटिया निर्माण कार्य कराए गए और कई जगह बिना निर्माण कार्य के राशि का बंदरबांट कर लिया गया। ग्रामीणों ने सरपंच रामानंद के कार्यकाल में पंचायत मदो से कराए गए सभी कार्यों की अपेक्षित जांच की मांग संबंधित अधिकारियों से की है और कहा है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो लाखों का धांधली सामने आएगा।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...