कोरबा:-नशे में धुत युवक ने खाया जहर : पत्नी की मौत के बाद सता रहा था अकेलापन, परेशान होकर कर ली खुदकुशी आइए देखिए आगे क्या हुआ…..

Date:

Share post:

कोरबा:-छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने नशे की हालत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भतीजे संतराम की बाड़ी में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जब परिजनों की नजर बाड़ी में पड़े बृजलाल पर गई। इसके बाद परिजनों ने बृजलाल को उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान बृजलाल की मौत हो गई। यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम 52 वर्षीय बृजलाल है। वह कोरबा जिले के ग्राम करतला का निवासी है। वह भतीजे के साथ रहता था। वह खेती का काम करता था और निःसंतान था। उसकी पत्नी की मौत बीमारी के चलते कुछ साल पहले हो गई थी। पत्नी के जाने के बाद से वह अकेलेपन का शिकार हो गया और शराब में सहारा ढूंढने लगा। धीरे-धीरे उसे शराब की लत लग गई। वह हर वक्त शराब के नशे में धुत रहता था। मंगलवार को उसने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया। और अपने भतीजे संतराम की बाड़ी में वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। जब परिजनों की नजर बाड़ी में पड़े बृजलाल पर गई। इसके बाद परिजनों ने बृजलाल को उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं इलाज के दौरान बृजलाल की मौत हो गई।

Related articles

प्रेस विज्ञप्ति थाना जैतहरी द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को विदिशा जिले से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा गया

  अनूपपुर, दिनांक 22 मार्च 2026 — थाना जैतहरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब...

जवाली चाकाबुड़ा पुल निर्माण तत्काल हो अन्यथा करेंगे चक्काजाम-राजेश यादव

उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री से मिलकर रखी बात,प्रभारी मंत्री ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन चाकाबुड़ा (विनोद साहू...

बांकीमोंगरा के जंगल साइड में बनेगा साहू समाज का भव्य भवन, माता कर्मा जयंती पर अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने भूमिपूजन

बांकीमोंगरा(विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में...

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...