कोरबा– ग्राम पंचायत नकटीखार मे लगभग 50-60 वर्ष पूर्व से बना हुआ प्राथमिक शाला भवन जो कि पूर्ण रूप से जर्जर हो चूका है। उक्त भवन में विद्यालय संचालित करने की स्थिती मे नही है। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने इस बात की जानकारी मिलते ही निरीक्षण हेतु प्राथमिक शाला भवन नकटी खार पहुंचकर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों से इस विषय पर जानकारी प्राप्त कर सम्बंधित विभाग को अवगत कराते हुए निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूरा कराने आश्वासन दिया। नवीन प्रथमिक शाला का निर्माण ग्राम पंचायत नकटीखार के पूर्व सरपंच काशीराम के द्वारा कराया जा रहा था। वर्तमान मे शाला भवन का निर्माण कार्य विगत 18 माह से बंद है, कोरोना काल के पश्चात वर्तमान मे विद्यालय नियमित रूप से संचालित हो रही है परन्तु नवीन भवन का निर्माण अधुरा रह जाने कि स्थिति मे बच्चे अपनी पढाई वही पुरानी जर्जर भवन मे कर रहे हैं जो कि कभी भी गिर सकता है और जन धन कि हानी होने की पूर्ण सम्भावना है। यही स्थिति किचन कि भी है तथा पानी व्यवस्था भी ठप है।
उक्त संबंध में पूर्व सरपंच काशीराम जी के पास विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रमीण जन कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं। परन्तु उनसे ग्रामीण जनों को मात्र आश्वासन ही मिलता है और भवन निर्माण कार्य आज भी अधुरा पडा हुआ है। पूर्व में ग्रामीण जन कलेक्ट्रेट मे इस विषय की लिखित शिकायत कर चुके हैं परन्तु आज पर्यन्त किसी भी प्रकार कि कार्यवाही नही कि गई है ।
ज्ञात हो कि मण्डल अध्यक्ष किशन साव क्षेत्र की समस्याओं को उचित पटल पर समय समय में उठाते रहते हैं। तथा उनके साथ महामंत्री शुभम हलवाई और प्रचार प्रसार प्रमुख अशोक प्रजापति तथा द्वारिका एक्का, प्रकाश यादव द्वारा कलेक्टर कोरबा, जिला शिक्षा अधिकारी तथा क्षेत्रीय विधायक से मिलकर तत्सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही निवेदन किया गया कि विद्यार्थियों के भविष्य एवं अमूल्य जीवन को ध्यान मे रखते हुए ग्राम पंचायत नकटीखार के निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण कार्य अतिशिघ्र पूर्ण कराने हेतु उचित कार्यवाही कर कि गई कार्यवाही से अवगत कराने की बात की गई।

नरेश पटेल की रिपोर्ट


