शुभ संकेत/कोरबा:-जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत विनायक पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छुराकछार बलगी उप क्षेत्रीय प्रबंधक परिमल माववाला एवं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी शामिल हुए । आपकों बता दें कि विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा में पिछले दो वर्षों से लगातार बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा है । इसी कड़ी में 2023 के शुक्रवार 22 दिसंबर को बड़ी धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें भारी संख्या में बच्चों के पालक , क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । वहीं इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधकों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ कि इस तरह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे स्कूल के बच्चों व शिक्षिकाओं के द्वारा पिछले एक माह से कड़ी मेहनत कर तैयारियां किया गया है । आपको बता दें विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा क्षेत्र में एक उभरता हुआ स्कूल है जिसमें सीबीएसई पैटर्न में बच्चों को पढ़ाई कराई जाती है। यह स्कूल बांकीमोंगरा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होता है क्योंकि इससे पहले बांकीमोंगरा क्षेत्र में सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई नहीं की जाती थी और जितने भी सीबीएसई पैटर्न के स्कूल है वह बांकीमोंगरा क्षेत्र से लगभग 12 से 15 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है । छोटे बच्चे व बड़े बच्चे को स्कूल आने – जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जहां आज बांकीमोंगरा क्षेत्र में सीबीएसई पैटर्न स्कूल खुलने से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिल रही है । इस कार्यक्रम में छोटे -छोटे बच्चों के द्वारा एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ी , भोजपुरी , हिन्दी , मराठी, तामिल जैसे अनेकों भाषाएं शामिल रही । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के प्राचार्य एस गुप्ता , कृपा राम साहू सहित क्षेत्र के पत्रकार एवं आम नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधकों के द्वारा मुख्य अतिथियों का साल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया साथ ही संस्कृति कार्यक्रम में शामिल बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
कोरबा:-बांकीमोंगरा के विनायक पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन , मुख्य अतिथि उप क्षेत्रीय प्रबंधक व बाकी थाना प्रभारी हुए शामिल ।
Date:


