कोरबा:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बिलासपुर अरुण साव का कोरबा में सहकारिता प्रकोष्ठ के भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी नूर मो. आरबी के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया।

Date:

Share post:

कोरबा:-कोरबा पहुंचने पर टी.पी. नगर चौक में उनका भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अ.स. मोर्चा) हाजी नूर मो. आरबी के साथ

मो.न्याज नूर आरबी जिला सह संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) ने अपने निजी खेत के नए उपजे धान से तौलकर तुला दान कर ऐतिहासिक स्वागत किया। यहां फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश नेता श्री आरबी ने प्रदेशाध्यक्ष श्री साव को चमचमाती तलवार भेंट कर कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र बना दिया। जहां अरुण साव का स्वागत करने भाजपाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। आने वाले चुनाव के मद्देनजर इस आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह का माहौल देखा गया। पाली से लेकर कोरबा तक विभिन्न मंडलों और मोर्चा, प्रकोष्ठ ने भी स्वागत किया। टी.पी. नगर चौक में स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, किशन अग्रवाल, रामकुमार गबेल, निगम नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, सतविंदर सिंह, निर्मल जैन, रामचंद्र पाटले समेत सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहे।

Related articles

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण

एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले की लक्षित 8596 किशोरी बालिकाओं में से अब तक 1684 का हुआ टीकाकरण लक्षित...

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न

कृषि उद्यमी एवं सब्जी उत्पादन तथा नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण की परीक्षा संपन्न अनूपपुर,22 मार्च 2026/ मध्य प्रदेश शासन के...

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई

खोलाड़ी ,कांसा, पगना,भेलमा,दुधमनिया, लहसुना आदि ग्राम पंचायतो मे श्रमदान से की गई जल स्रोतों की साफ सफाई अनूपपुर 22...

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

दो नाबालिग बालिकाओ को मैहर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी...