कोरबा:-राज्य शौर्य पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

कोरबा 19 दिसंबर 2022/प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी में राज्य के ऐसे वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना अद्भूत वीरता का कार्य किया हो ऐसे बालक-बालिकाओं को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वर्ष 2022 में भी राज्य शौर्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र वांछित अभिलेखों एवं अनुशंसा के साथ 31 दिसंबर 2022 तक नामांकन आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। पुरस्कार के लिए नामांकन आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में प्रस्तुत किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन भी किया जा सकता है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि शौर्य कार्य की अवधि 01 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य होना चाहिए। राज्य शौर्य पुरस्कार अपनी जान की परवाह किये बिना दूसरों की जान बचाने के लिए किए गए वीरता कार्य वाले बालक-बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा। अन्य योग्यताओं में घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदन पत्र सक्षम अधिकारी तथा कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है। साथ ही आवश्यक प्रमाण पत्रों में जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसा पत्र, एफआईआर की प्रति तथा पुलिस डायरी एवं समाचार पत्रों की कतरनें जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ हो भी शामिल है। आवेदन के साथ बालक-बालिका के दो पासपोर्ट साइज वर्तमान रंगीन फोटोग्राफ्स, सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं चार अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो भी देना होगा। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित भी जमा करना होगा।

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...