कोरबा:-राताखार के दुर्घटना में मृत महिला की हुई शिनाख्त,बिजली विभाग में DEO के पद पर पदस्थ थी महिला।

Date:

Share post:

कोरबा:- विद्युत वितरण विभाग में DEO के पद पर पदस्थ एक महिला कर्मी ऑफिस से काम निपटा कर अपनी स्कूटी वाहन पर सवार होकर घर जा रही थी । राताखार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया ।जिससे स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी,हादसे के बाद विद्युत विभाग में शोक की लहर फैल गई ।

विद्युत ग्रामीण विभाग के कार्यालय में अन्नपूर्णा रात्रे बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थी। रोज की तरह अन्नपूर्णा सुबह अपने कार्यालय पहुंची । जहां देर शाम लगभग 6 बजे ऑफिस का काम निपटा कर स्कूटी वाहन में सवार होकर राताखार बायपास मार्ग से होते हुए अपने निवास स्थान बांकीमोगरा जा रही थी। राताखार के पास पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अन्नपूर्णा रात्रे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी सिर कुचल जाने से मौत हो गई। आनन फानन मे उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।

यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और अधिकारी कर्मचारियों की भीड़ जिला अस्पताल में पहुंच गई। पति की मौत के बाद अन्नपूर्णा की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। बताया जाता है कि मृत अन्नपूर्णा रात्रे का एक 5 वर्षीय पुत्र भी है । जिसके सिर से पिता और माता दोनों का साया उठ गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात दुर्घटनाकारित वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Related articles

राजेन्द्रग्राम(पुष्पराजगढ़) में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस

एल •••••••••••••••••••••••••••••••• अनूपपुर;-अखिल विश्व गायत्री जिला मीडिया प्रभारी श्री चन्द्रशेखर राठौर से प्राप्त सूत्रों के अनुसार जिला-अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विधानसभा...

विश्व रेडक्रास दिवस पर डॉ० डी.ए. प्रकाश खांडे ने मानवता के लिए किया रक्तदान

अनुपपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई 2025 के मौके पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय अनुपपुर...

अदिति गुप्ता बनी डॉक्टर,परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर,बाॅंकीमोंगरा का नाम किया रोशन

बाकी मोगरा -: बाॅंकीमोंगरा जैसे छोटे से जगह ने भी अनेक क्षेत्र में होनहार प्रतिभागी दिए है। बाॅंकीमोंगरा जंगल...

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...