कोरबा;-लू लगने से ट्रक चालक की मौत, जिले में लू से मौत का पहला मामला, पिछले दो दिनों से था बीमार

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़;-कोरबा में भी लू से लोगों की मौत होने का सिलसिला शुरु हो गया है। कोरबा में लू से मौत होने का पहला मामला सामने आ गया है,जहां एक निजी कंपनी में ट्रक चालक का काम करने वाले गणेश दास नामक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। गणेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था।

कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी गणेश दास की लू लगने से मौत हो गई है। निजी कंपी में ट्रक चालक का काम करने वाला गणेश दास को पिछले दिनों लू लग गई थी और रुक रुक कर उसे बुखार आ और जा रहा था। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था,जहां बुधवार की सुबह उसने अंतिम सांस ली। पिता की मौत से पुत्र काफी दुखी नजर आ रहा है।

मृतक का पुत्र राजा दास ने बताया कि उसके पिताजी ट्रक ड्राइवर है और काम कर वापस लौटने की बात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जहां तेज बुखार आने लगा इलाज चल रहा था हालत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी उपचार से दौरान मौत हो गई।।

राजा दास की माने तो तेज धूप और मौसम में बदलाव के चलते उसके पिताजी की तबीयत बिगड़ी है जहां उसे लू लग गया और इस बीमारी के चपेट में आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई और उसकी मौत हुई है

मामला संज्ञान में आने के बाद जिला मेडिकल कॉलेज के सह अधीक्षक डॉक्टर रविकांत जाटवाड़ ने उपचार करने वाले डॉक्टर से जानकारी ली उन्होंने वाहन चालक की मौत की वजह निमोनिया को बताया है हालांकि मरीज को बुखार के कारण भर्ती कराया गया था मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...