कोरबा:-सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, साथी घायल….

Date:

Share post:

शुभ संकेत/कोरबा:-जिले में गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक के टकराने के चलते हुआ है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुकरीचोली निवासी राधेश्याम कंवर अपने साथी सीताराम के साथ बाइक से काम के लिए निकला हुआ था। इसी बीच बारिश शुरू होने के कारण दोनों रास्ते से ही घर लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद भी किसी तरह का लाल कपड़ा नहीं लगाया था। वहीं वाहन के बंपर को भी ढंक दिया गया। जिससे ट्रैक्टर का नंबर नहीं दिख रहा है। राधेश्याम के बड़े भाई होरी लाल कंवर ने बताया कि कोरबा-चांपा मार्ग पर हादसा हुआ है। इसमें उसके भाई की जान चली गई।

Related articles

कुसमुहाई में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जैविक बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित

  कुसमुहाई, शिप्रा सस्टेनेबल एनवायरनमेंट फाउंडेशन, शहडोल द्वारा कुसमुहाई क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया...

जिले में कार्यवाही के बाद भी नहीं थमा अवैध रेत परिवहन

चाकाबुड़ा(विनोद साहू की रिपोर्ट )-:जिले में प्रशासनिक कार्यवाही के बावजूद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम नहीं...

नोडल अधिकारी ने किया मूल्यांकन केंद्र का  औचक निरीक्षण ।

शुभ संकेत/सक्ती :-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के समन्वय संस्था एवं मूल्यांकन केंद्र शा कन्या उ मा वि सक्ती...

बातोलेबाज सरकार खर्च नहीं कर पाई एक तिहाई बजट अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ेगा एक लाख करोड़ : माकपा

भोपाल l अब ज़ब वित्तीय वर्ष के खत्म होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा...