खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जाए सख्त कार्यवाही: कलेक्टर झा

Date:

Share post:

खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन ढंक कर करना होगा खनिज परिवहन

कलेक्टर संजीव झा ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए निर्देश

कोरबा -: कलेक्टर संजीव झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही टास्क फोर्स समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल खनन क्षेत्र में कोयला की चोरी की रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया । साथ ही खनिज परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोलिन से ढंककर व्यवस्थित रूप से परिवहन करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने खनन क्षेत्र का मासिक प्रतिवेदन/कर निर्धारण समयावधि में करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में संचालित निर्माण विभागों में फ्लाई एश ब्रिक्स का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए समस्त निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत का उत्खनन एवं व्यवसाय नियम 2023 के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों को खनिज रेत खदान आबंटित करने के लिए जांच प्रतिवेदन एवं सीमांकन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के भी निर्देश डीएफओ, तहसीलदार एवं सभी जनपद पंचायत को दिए। बैठक में सभी एसडीएम सहित वन विभाग, पर्यावरण विभाग, परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकर नत्थू लाल राठौर  के गृह निवास पर सम्पन्न हुआ गायत्री महायज्ञ के साथ दीपयज्ञ

जैतहरी: - हिन्दू नववर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर "शुभ संकेत के संपादकीय सलाहकार...

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...