खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : डंप किए गए 125 ट्रैक्टर रेत को किया जब्त

Date:

Share post:

शुभ संकेत/बिलासपुर;-प्रदेश के कई जिलों में रेत का अवैध उत्खनन बेखौफ जारी है। रेत माफिया मशीनों की मदद से दिनदहाड़े नदी से रेत का खनन कर रहे है । रेत खदान में ठेकेदार के गुर्गे शासन के नियम-कायदों को धज्जियां उड़ाते हुए मशीनों के जरिए नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। रेत निकालने के लिए नदी के प्राकृतिक स्वरूप को भी तहस-नहस किया जा रहा है।

रेत के अवैध खनन और डंपिंग को लेकर राजस्व व खनिज विभाग ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 125 ट्रैक्टर रेत जब्त की है। जब्त रेत को वापस नदी में डाल दिया गया। सशक्त नारी महासंघ महिला समूह घुटकू ने अध्यक्ष बिलसिया पटेल के नेतृत्व में अभियान चला रखा है, जिन्होंने अवैध रेत की डंपिंग की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी। घुटकू में 35 ट्रैक्टर अवैध रेत घुटकू निवासी तिलक वर्मा द्वारा डंप करके रखा गया था जिसके विरुद्ध खनिज विभाग ने प्रकरण बनाया।

उसी तरह जीवेन्द्र सिंगरौल ने 40 ट्रेक्टर रेत अवैध तरीके से डंप किया था। इसके अलावा घुटकू ग्राम में 50 ट्रैक्टर रेत लावारिस हालत में पड़ा मिला जिसे राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पुनः नदी में डाल दिया गया। पूरी कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। इस दौरान एसडीएम ज्योति पटेल, नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह, राजस्व निरीक्षक होमेश सिंह, पटवारी एसपी शुक्ला, सहायक खनिज अधिकारी पद्मिनी जांगड़े व पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...