खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – विधायक मोहितराम केरकेट्टा

Date:

Share post:

कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक केरकेट्टा

कोरबा -: पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक व मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा मोहित राम केरकेट्टा अपने निर्वाचन क्षेत्र में सघन दौरा कर रहे हैं। जनसम्पर्क करने के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों में भी वे शिरकत कर रहे हैं। इसी क्रम में जनसम्पर्क कार्यक्रम के तहत केरकेट्टा पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत केराकछार में आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी शारीरिक चुस्ती और मानसिक फुर्ती का खेल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेल, खिलाड़ियों और युवाओं के विकास को लेकर  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक एवं परंपरागत खेलों को फिर से जीवित करने का काम किया गया है। इन खेल विधाओं में कबड्डी भी प्रमुख तौर पर शामिल है। लोग जो अपने परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे, आज उन खेलों को बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग भी उत्साह से खेल रहे हैं और आनंद उठा रहे हैं। विधायक ने कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए भूपेश बघेल की सरकार प्रतिबद्ध है।
विधायक ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को अवगत कराते हुए अधिकाधिक लाभ उठाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गणराजसिंह कंवर, जनपद उपाध्यक्ष नवीन सिंह, ग्राम पंचायत केराकछार की सरपंच रामकुमारी टेकाम, डी के आदिले, एकनाथ बंजारे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...

एक महीने में दूसरी बार प्रदेश के 2 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को झटका: माकपा

भोपाल | भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार के संरक्षण में बिजली कम्पनियों ने प्रदेश के 2 करोड़...

जैतहरी, महिला समिति ने 29 मई को थाना जैतहरी के समक्ष धरना प्रदर्शन किए जाने का लिया निर्णय।

जैतहर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश की बैठक जैतहरी में श्रीमती पार्वती राठौर की अध्यक्षता...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 11 मई को रायपुरा में समाधान शिविर आयोजित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों...

  सक्ती, 10 मई 2026 // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक...