गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से 60 की मौत, पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से ली जानकारी,

Date:

Share post:

गुजरात:-गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मच्छु नदी पर बना केबल का पुल टूट गया। शुरुआती रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि केबल पुल टूटने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए हैं।

बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले ही इस केबल पुल को लोगों के लिए चालू किया गया था। मरम्मत के बाद भी इतने बड़े हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त केबल ब्रिज पर करीब 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मरम्मत के बाद कुछ दिन पहले इस पुल को आम जनता के लिए फिर से खोल दिया गया थी। फिलहाल, मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है। ये पुल काफी पुराना बताया जा रहा है जो हेरिटेज की लिस्ट में शामिल था। बीते 7 महीने से ये पुल बंद था।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 4 दिनों के अंदर पुल खुलने के बाद करीब 12,000 लोग पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। ट्वीट कर लिखा कि मोरबी में पुल गिरने की त्रासदी से मुझे गहरा दुख हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरबी में केबल हादसे के बाद कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल रवाना करने के लिए कहा है और वहीं सीएम पटेल ने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर घटना पर जानकारी ली।

      Related articles

      AI का दुरुपयोग कर फर्जी खबरें प्रकाशित करने का आरोप, न्यूज़ पोर्टल संचालक रायपुर से गिरफ्तार।

      शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:- बिलासपुर में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक व भ्रामक खबरें...

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...