गेवरा महाप्रबंधक सभाकक्ष में  वैकल्पिक रोजगार के मामले में एक विशेष बैठक

Date:

Share post:

कोरबा-: आज 14 /9/2025/ को गेवरा महाप्रबंधक सभाकक्ष में  वैकल्पिक रोजगार के मामले में एक विशेष बैठक 12 बजे आयोजित की गई जिसमें नई कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड में भूविस्थापितों और स्थानीय लोगों के वैकल्पिक रोजगार को लेकर बैठक आहूत की गई जैसा कि पूर्व में 11 /9/2025/ को कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ ने भूविस्थापित प्रमाण पत्र जारी करने और नई कंपनी में पूर्व के भूविस्थापित गांव बिंझरा,जूनाडीह, धुरैना,बेल्टीकरी, सिरकी के भूविस्थापित बेरोजगारों और स्थानीय बेरोजगारों को समायोजित करने की बात पर आवेदन दिया था । पर जो बैठक आज गेवरा सभाकक्ष में महाप्रबंधक भू राजस्व धीरज चौधरी , एल एंड आर से श्री
धांधी, और PNC कंपनी के जीएम  एच आर हेड और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के बीच हुई जिसमें  कोई सार्थक पहल नहीं निकला न ही भूविस्थापित प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में बात हुई न ही भूविस्थापितों के रोजगार के मसले पर सही बात नहीं  हो पाई ।कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने बैठक के संबंध में कहा कि एस ई सी एल आपस में भूविस्थापितों को लडाना चाहती है वैकल्पिक रोजगार के मामले में किसी गांव के लोगों को 20 प्रतिशत किसी गांव के लोगों को 30 प्रतिशत किसी गांव 50 प्रतिशत लेकर आपस में विरोध पैदा करना चाहता है और जो पूर्व के भूविस्थापित गांव हैं उनकी अनदेखी की जा रही है जिन्होंने पूर्व में गेवरा खदान को जमीन दी थी आज उनकी उपेक्षा की जा रही वहां भी काफी संख्या में भूविस्थापित और स्थानीय मजदूर आज भी बेरोजगारी की दंश झेल रहे हैं । कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ  इसका विरोध करती है  और आने वाले समय में जल्द ही महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा । जिसके जिम्मेदार एस ई सी एल गेवरा प्रबंधन होगी ।कोयला धानी भू विस्थापित किसान संघ की तरफ से बैठक में संगठन की तरफ से विजयंत कुमार ,राजकुमार,सोनू चौहान,दिलीप राय,प्रकाश दुबे, पंच राम,राजेश कंवर,साहेब दास,दुर्गेश कैवर्त्य,दया सोनी,प्रकाश गुप्ता,योगेश निर्मलकर,साहिल दास, मया राम निर्मलकर,राय सिंह मनोज केवट,मिलाप दास शामिल थे ।

Related articles

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...

कोरबा:-बाँकी मोगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साईं मोहल्ला चोरी कांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, फेसबुक पर वायरल हुआ था वीडियो….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष कुमार नाहक की रिपोर्ट)क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को एक बड़ी...
error: Content is protected !!