गौरेला पेंड्रा मरवाही : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक

Date:

Share post:

शुभ संकेत/गौरेला पेंड्रा मरवाही :-जिले में संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय, आईटीआई महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचिज जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही पर की जा रही है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर अब 15 जनवरी 2023 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम किया जाना है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा नवीन-नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी और सेक्शन ऑर्डर लॉक की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2024 निर्धारित है। निर्धारित तिथि की पश्चात ऑनलाइन पोर्टल बंद हो जाएगा। इन संस्थाओं के प्रचार्याे-संस्था प्रमुखों को भी निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने संस्था के विद्यार्थियों से कार्यवाही पूर्ण करावाएं, यदि विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...

आज रामदास आठवले संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री के रूप में...

दिलली संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सदिच्छा भेंट की और तीसरी बार राज्यसभा सदस्य व...