चिर्रा के रीपा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण

Date:

Share post:

उद्यमिता एवं कौशल विकास की मिली प्रेरणा

कोरबा -: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’रीपा’ (रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क) अंतर्गत ग्राम चिर्रा में स्थापित रीपा में शासकीय हाई स्कूल चिर्रा के 60 छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने रीपा में संचालित विविध आर्थिक गतिविधियों से रूबरू हुए। इस भ्रमण से बच्चों को उद्यमिता एवं कौशल विकास की प्रेरणा मिली। साथ ही गांव में इस प्रकार के कार्य को देखकर बच्चों में उत्साह बढ़ा तथा भविष्य में उद्यमी बनने हेतु आवश्यक चीजों के आंकलन करने में बच्चों के जिज्ञासा भी देखने को मिली। रीपा में हल्दी, मिर्च, मसाला, धान प्रसंस्करण इकाई, चप्पल निर्माण, दोना पत्तल, इकाईयों के संचालन को बच्चों ने देखा व गोबर पेंट इकाई व फ्लाई एश ब्रिक्स इकाई को देखकर खुश हुए। रीपा मैनेजर ललिता राठिया ने स्कूली बच्चों को रीपा में संचालित आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ स्कूल शिक्षक, शिक्षिका, ग्राम पंचायत सचिव व संचालनकर्ता समूह के सदस्य व युवा शामिल हुए।

Raj Kumar Sahu
Raj Kumar Sahu
Mobile - 9098468649

Related articles

सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग।

जैतहरी/अनूपपुर ,सीटू ने किया कलेक्टर अनूपपुर से ओवरलोडिंग एवं दिन में परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग। मोजर...

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज।….

शुभ संकेत/बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध...

अनूपपुर, दिल्ली में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)का जन आक्रोश रैली, मोदी सरकार पर तीखा हमला । ।

अनूपपुर, भारत के कोने कोने से आए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित माकपा की जन आक्रोश रैली में...

रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले*

97% * रिपब्लिकन पार्टी को मिली राष्ट्रीय मान्यता, चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में करेंगे उम्मीदवार- केंद्रीय राज्यमंत्री...