चिल्हारी गांव में मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर में पलटी बस,छ: महिलाएं घायल

Date:

Share post:

 

  1. अनूपपुर/9 अगस्त/ थाना अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में शनिवार के सुबह एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बस पलट गई बस में सवार छ: महिलाओं को चोट आने पर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल अनूपपुर ला कर उपचार कराते हुए भर्ती किया गया सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुढार से पटना,धिरौल,चिल्हारी होकर अनूपपुर आने वाली बस क्रमांक सीजी 15 एबी 0499 शनिवार की दो सुबह 10,30 बजे के लगभग चिल्हारी गांव में पीडीएस गोदाम के पास अचानक एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक के द्वारा तेजी से ब्रेक लगाने पर बस पलट गई बस में सवार 6 महिलाएं जिसमें रामरति पति रामप्यारे कोल 60 वर्ष निवासी कोयलारीटोला/परसवार,80 वर्षीया जनकी यादव पति स्व,दद्दी यादव निवासी अरझुली/बुढार,भरनी पति रामखेलावन कोल 60 वर्ष निवासी चिल्हारी,गणेशिया पति नानदाऊ कोल 50 वर्ष निवासी सांगवाटोला/पटना19 वर्षीय कुमारी श्रेया पिता शिवकुमार प्रजापति निवासी धनगवां पूर्वी/जैतहरी एवं इतवरिया पति जमुना प्रजापति 50 वर्ष निवासी बुढानपुर थाना कोतमा को चोट लगने पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कई 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल अनूपपुर लाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का उपचार कर भर्ती करते हुए उपचार जारी रखा है, सभी घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं घटना की सूचना पर अस्पताल पुलिस द्वारा घायलों से पूछताछ कर कार्यवाई की जा रही है।

Related articles

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मणिका माता कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल भोथिया में 24वाँ वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न सक्ती। भोथिया क्षेत्र स्थित मणिका...

बांकीमोंगरा: श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विकास झा ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) नगर पालिका परिषद के स्थानीय मनोरंजन मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय...

बाकी मोगरा:-ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।….

शुभ संकेत/बाकी मोगरा:-(आशीष नाहक की रिपोर्ट) बाकी मोगरा जंगल साइड मंगलवार को ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक...

विधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोहविधायक कप खेल महोत्सव आदिवासी मेला का भव्य समापन समारोह

मां नर्मदा के तट में बसे पुष्पराजगढ़ की पवित्र धरा राजेंद्रग्राम में आयोजित विधायक कप के समापन...
error: Content is protected !!