*युवक की उपचार दौरान मजदूरी करने गए युवक को मकान से गिरने से सिर में चोट लगने पर उपचार बाद ट्रेन से अनूपपुर आकर घर जा रहे जाते समय ट्रेन में अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल अनूपपुर मे उपचार दौरान मौत

Date:

Share post:

अनूपपुर/9  में मजदूरी करने गए युवक को मकान में गिरने से सिर में चोट लगने पर उपचार बाद ट्रेन से अनूपपुर आकर घर जा रहे जाते समय ट्रेन में अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल अनूपपुर मे उपचार दौरान मौत हो गई घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा कर पी,एम, कराने बाद शव परिजनों को सौपा।

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत खूंटाटोला निवासी 21 वर्ष युवक घनश्याम सिंह पिता वेदभुवन सिंह मजदूरी का काम करने इंदौर गया हुआ था जहां तीन दिन पूर्व कमरे में गिर जाने से सिर में चोट आने पर भाई एवं अन्य साथियों के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से अस्पताल में उपचार कराते हुए शुक्रवार को इंदौर बिलासपुर ट्रेन से छोटा भाई शिवराज सिंह एवं एक अन्य साथी रेवा सिंह के साथ आ रहा था तभी अनूपपुर के पहले ट्रेन में अचानक सीने में दर्द की शिकायत पर घनश्याम को अनूपपुर रेल्वे स्टेशन में उतार कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती करा कर उपचार कराया जा रहा था उपचार दौरान ही घनश्याम सिंह की मौत हो गई घटना की सूचना ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल पुलिस चौकी अनूपपुर को दिए जाने पर मृतक के परिजनो के समक्ष पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद शव के अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौप कर जांच की जा रही है, मृतक घनश्याम अपने गांव एवं आसपास के कई ग्रामीणों के साथ इंदौर में स्थित विभिन्न तरह के कार्यों में मजदूरी का काम कर रहा था जिसकी कुछ दिनों से तबीयत खराब रहा करती थी तभी अचानक इंदौर स्थित अपने कमरे में गिर जाने से सिर में चोट आने की बात छोटा भाई शिवराज सिंह एवं रेवा सिंह ने बताया।

जिला बियोरो अनुपपुर गेंद लाल राठौर in

      Related articles

      धनतेरस और दीपावली पर खुशियों की धमाकेदार सौगात, ताराचंद साहू फटाका दुकान में ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट

       मालखरौदा। दीपावली के पावन पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल है। इसी festive सीजन...

      दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व शुभ संदेश

      शुभ संकेत/कोरबा:- प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रीमती सोनी...

      महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर रायपुर लाए गए; कल अदालत में होगी पेशी।

      शुभ संकेत/रायपुर:- रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेव सट्टा ऐप मामले में...

      दीपावली से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की सख्त हिदायत

      पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में जनसुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर, होमगार्ड अग्निशमन...