राखी पर ठेका कर्मचारियों की हड़ताल, 11 महीने से एरियर्स और वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा

Date:

Share post:

 

 

 

*अक्का लॉजिस्टिक कर रही मजदूरों का शोषण प्लांट प्रबंधन मौन क्यों?????*

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र SGTPS के ओल्ड सीएचपी में कार्यरत करीब 700 ठेका कर्मचारी राखी के दिन हड़ताल पर उतर आए। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 11 महीनों से एरियर्स और बोनस का भुगतान नहीं हुआ, साथ ही वेतन भी समय पर नहीं मिलता। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार मांग के बावजूद प्रबंधन केवल यह कहकर टाल देता है कि वेतन कल आएगा, लेकिन महीनों से खाते में पैसा नहीं पहुंचा। एक श्रमिक ने कहा, आज राखी है, बहनें इस दिन का इंतजार करती हैं, लेकिन हमारे पास देने के लिए कुछ नहीं। खाली जेब होना सबसे बड़ी बेइज्जती है।

*शोषण के आरोप*

मजदूरों ने आका लॉजिस्टिक कंपनी और प्लांट प्रबंधन पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आवाज उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है, जबकि वे रोजाना मेहनत से प्लांट का संचालन करते हैं।

*मुख्य अभियंता और कंपनी मैनेजर पर सवाल*

कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता एच. के. त्रिपाठी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ठेका कंपनी की मनमानी पर वे न तो कोई कदम उठा रहे हैं, न ही बात करने को तैयार हैं। फोन पर संपर्क करने की कोशिश के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। आका लॉजिस्टिक कंपनी के मैनेजर किशानू चटर्जी से भी बात करने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया। मजदूरों का कहना है कि वेतन और बोनस की मांग पर कंपनी के जिम्मेदार हमेशा टालमटोल करते हैं।

*त्योहार पर मायूसी और मांग*

राखी के दिन मजदूरों के घरों में खुशी की जगह निराशा छाई रही। कई कर्मचारियों ने बताया कि वे बच्चों और बहनों के लिए कपड़े और उपहार लाने वाले थे, लेकिन वेतन न मिलने से सब अधूरा रह गया।

मजदूरों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक वेतन और बकाया नहीं मिलता और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related articles

डेली मार्केट पर प्रशासन का साफ रुख, जहाँ था मार्केट वहीं रहेगा — ज्योत्सना टोपों

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट ) -: नगर पालिका परिषद् गठन के बाद संसाधनों एवं मेन पावर...

अनूपपुर, अंततः लंबे संघर्ष के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को मिली जीत, कार्यकर्ता में उत्साह की लहर —- सीटू।

मध्य प्रदेश अनुपपुर 2022 (April) Supreme court judgement regarding gratuity 35310_2017_13_1502_35250_Judgement_25-Apr-2022 (2)2018 में मानदेय वृद्धि ₹10000 किए जाने के...

स्वास्थ्य विभाग ही बन गया है प्रदेश की जनता की जान का दुश्मन : माकपा

भोपाल l जिस स्वास्थ्य विभाग पर प्रदेश की जनता के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, भाजपा...

बाँकी मोंगरा : डेली मार्केट विवाद पर भाजपा नेता ने खोला मोर्चा, विक्रेताओं में स्थानांतरण को लेकर आशंका

बाकी मोगरा (विनोद साहू की रिपोर्ट )-: बाँकी मोंगरा नगर परिषद में भाजपा की नगर सरकार बनने के...
error: Content is protected !!