छत्तीसगढ़:-कल से धान खरीदी शुरू.इसके पहले ही बड़ी संख्या में अवैध धान जब्त.देखें

Date:

Share post:

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में कल यानि 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाला है, जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी हैे।

लेकिन वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर धान खपाने के लिए दूसरे राज्यों से अवैध धान का भी आना शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक ट्रक अवैध धान जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर के पास धान परिवहन के कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद राजस्व विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर सोमवार सुबह राजस्व विभाग की टीम ने अवैध धान परिवहन करते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि धान नागपुर से ओडिशा ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान उसे बॉर्डर (CG-MP Border) पर पकड़ा गया है। ट्रक चालक के पास धान परिवहन का किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मिला है। बता दें छत्तीसगढ़ सरकार 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करती है, जिसके चलते यहां अन्य राज्यों के धान को खपाने के लिए दलाल छत्तीसगढ़ लाते हैं। लेकिन सरकार ने सख्त निर्देश दिया है कि सिर्फ छत्तीसगढ़ का ही धान खरीदा जाएगा।

Related articles

छत्तीसगढ़ में गहरा सकता है बिजली संकट

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, 22 जून से अनिश्चितकालीन 'काम बंद' आंदोलन का ऐलान कोरबा (विनोद साहू की...

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...