छत्तीसगढ़:-जनपद CEO के ठिकाने पर ED का छापा, DMF फंड की अनियमितता से जुड़ा हो सकता है मामला..

Date:

Share post:

शुभ संकेत/छत्तीसगढ़:-कोरिया के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह ED की टीम ने जनपद पंचायत CEO राधेश्याम मिर्झा के ठिकाने पर छापेमारी की। राधेश्याम मिर्झा बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में रह रहे हैं। शुक्रवार तड़के दो गाड़ियों में पहुंची ED की टीम ने स्ट हाउस में पहुंचकर उन्हें उठाया और जांच शुरू की। मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में उनके कार्यकाल का बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम मिर्झा पिछले 7 महीने से बैकुंठपुर जनपद पंचायत CEO थे। हाल में ही उनका तबादला सूरजपुर की प्रतापपुर जनपद पंचायत किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी जॉइन नहीं किया है। बैकुंठपुर से पहले वे सोनहत जनपद पंचायत के भी CEO थे।

ED के अधिकारियों ने छापे को लेकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। राधेश्याम मिर्झा कांग्रेस शासनकाल में प्रभावशाली अधिकारी रहे हैं। कोरबा जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में वे लगातार तीन साल तक रहे। यह राज्य की सबसे बड़ी जनपद पंचायत है, जहां 146 ग्राम पंचायतें हैं। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत में DMF का काम उनके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुआ है था।

बताया जा रहा है कि DMF फंड में अनियमितता को लेकर ये कार्रवाई हो सकती है। हालांकि पुख्ता तौर पर छापे की वजह सामने नहीं आई है।

Related articles

मोजर बेयर पावर प्लांट में देवशरण का मौत

मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में सबसे बड़े पॉवर प्लांट हिंदुस्तान जैतहरी कि हैं जहां पर जिम्मेदार...

आवाज उठी थी…अब असर दिख रहा है! गुरुजनों के सम्मान की लड़ाई—अब निर्णायक मोड़ पर-अंकित गौरहा….

शुभ संकेत/बिलासपुर :- शिक्षा विभाग में चल रहे कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पिछले तीन महीनों से लगातार आवाज...

कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल बरामद, फोन मालिकों को सौंपे…..

कोरबा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 75 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को...

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर….लापरवाही पर तखतपुर सीएमओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

शुभ संकेत/बिलासपुर:-कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त हो रहे...